गिरीपुल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 38.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की डिटेक्शन सेल ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरीपुल क्षेत्र में एक कार से 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है
यंगवार्ता न्यूज राजगढ़, 3 जुलाई, 2026 :
जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की डिटेक्शन सेल ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरीपुल क्षेत्र में एक कार से 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल के अन्वेषण अधिकारी मुख्य आरक्षी रविदत्त अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, मादक पदार्थों की रोकथाम और वाहनों की औचक जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कार नंबर HP-63B-8448 में सवार दो व्यक्ति गिरीपुल से जुन्गा की ओर चिट्टा लेकर जा रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिरीपुल पुल के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट पर बैठे युवक के पैरों के पास रखे काले रंग के बैग की एक जेब से पारदर्शी पॉलिथीन पाउच में 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बैग से पांच इस्तेमाल की हुई इंसुलिन सिरिंज भी बरामद की गईं।पुलिस ने मौके पर वाहन चालक हरिश चौहान (31) निवासी गांव सेरगाता, डाकघर कोटी, तहसील जुन्गा, जिला शिमला तथा आकाशदीप उर्फ दीपू (25) निवासी गांव ओईली, डाकघर कोटला, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?




