चंबा के लूणा-छतराड़ी मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में पांच लोग घायल 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं लूणा-छतराड़ी मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन घायलों को टांडा रेफर

Dec 22, 2024 - 15:19
 0  48
चंबा के लूणा-छतराड़ी मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में पांच लोग घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    22-12-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं लूणा-छतराड़ी मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया है। जबकि दो घायल उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।

हादसा रविवार सुबह दस बजे घटित हुआ। जब पिकअप छतराड़ी से वापस लूणा लौट रही थी। उसी दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके चलते पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

बता दें कि रास्ते से पैदल जा रहे तीन लोग भी पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीन लोगों को टांडा रेफर किया गया है। पुलिस घटना के कारणों का जांच करने में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow