राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - राजगढ़ 11 अक्टूबर :
सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक नंबर HP63F-1817 में चिट्टा/हेरोइन ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरीपुल मुख्य सड़क पर उक्त ट्रक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी और पूछताछ के दौरान ट्रक चालक की पहचान सूरज पुत्र हरपाल सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर गेहर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने चालक के कब्जे से 5.55 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 37,500 रुपये नकद बरामद किए।
मामले में पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?


