चौपाल में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

चौपाल के अंतर्गत आने वाले पुलवाहल (शलावणी) क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एक वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हरि नंद (40) पुत्र जालम सिंह, निवासी गांव शलावणी, डाकघर पुलवाहल, तहसील चौपाल व जिला शिमला के रूप में हुई है।

Nov 15, 2026 - 17:46
 0  3
चौपाल में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 15 नवंबर : 

चौपाल के अंतर्गत आने वाले पुलवाहल (शलावणी) क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एक वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हरि नंद (40) पुत्र जालम सिंह, निवासी गांव शलावणी, डाकघर पुलवाहल, तहसील चौपाल व जिला शिमला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह हादसा पेश आया, उस समय वाहन में केवल हरि नंद ही सवार था। वाहन के खाई में गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं थीं। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल हरि नंद को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया, लेकिन घावों का ताव न सहते हुए उनकी सांसें थम गईं।

वहीं हादसे की सूचना पुलिस थाना चौपाल को आपातकालीन हैल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चौपाल थाने से अन्वेषण अधिकारी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और वाहन के अनियंत्रित होने के पीछे रहे सटीक कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />