जंगल में अचानक चली गोली के बाद छर्रे लगने से एक युवक गंभीर घायल,गंभीर हालत में युवक पीजीआई रेफर

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कोठी गैहरी के तीन दोस्त कूप गलू जंगल के पास बुधवार रात मौजमस्ती करने गए, लेकिन अचानक चली गोली के बाद छर्रे लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया

Aug 7, 2025 - 20:00
 0  61
जंगल में अचानक चली गोली के बाद छर्रे लगने से एक युवक गंभीर घायल,गंभीर हालत में युवक पीजीआई रेफर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    07-08-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कोठी गैहरी के तीन दोस्त कूप गलू जंगल के पास बुधवार रात मौजमस्ती करने गए, लेकिन अचानक चली गोली के बाद छर्रे लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

अज्ञात शिकारी की ओर से गोली चलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कोठी गैहरी के योगराज, धर्मपाल और कमल बुधवार शाम को जंगल में गए। यहां रात करीब 8:00 बजे कमल शौचालय करने के लिए गया। इस बीच अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। 

दोनों दोस्त योगराज और धर्मपाल कुछ समझ पाए, तब तक इनका दोस्त कमल लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में दोनों ने कमल को रिवालसर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। 

पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि जंगल गए युवकों के पास हथियार समेत अन्य चीजों को लेकर भी जांच-पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। घटना कैसे हुई, इस बारे में जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow