हिमाचल के ऊना अस्पताल में शराब पीकर पहुंचीं दो महिला नर्स, अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में  

हिमाचल प्रदेश के ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में दो स्टाफ नर्सों पर अस्पताल परिसर में शराब पीने और धूम्रपान करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नर्सें न सिर्फ खुद शराब का सेवन

Aug 7, 2025 - 19:56
 0  128
हिमाचल के ऊना अस्पताल में शराब पीकर पहुंचीं दो महिला नर्स, अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  ऊना    07-08-2025

हिमाचल प्रदेश के ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में दो स्टाफ नर्सों पर अस्पताल परिसर में शराब पीने और धूम्रपान करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नर्सें न सिर्फ खुद शराब का सेवन कर रही थीं, बल्कि एक पुरुष को भी बुलाकर वार्ड के अंदर ही शराब पीने और धूम्रपान करने की अनुमति दी गई। 

यह शर्मनाक हरकत अस्पताल के सर्जिकल व मेडिकल वार्ड में रात के समय की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों नर्सें बुधवार देर रात करीब 2 बजे तक अस्पताल परिसर में शराब पीती रहीं। इस दौरान एक नर्स शराब के नशे में अस्पताल के अंदर ही उल्टियां करती नजर आई। यह सारी घटना मरीजों की मौजूदगी में हुई, जिससे अस्पताल की गरिमा और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस मामले में सख्ती बरतते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संजय मनकोटिया ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow