जंजैहली चिट्टा प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरकारी कर्मचारी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Mar 7, 2025 - 16:34
 0  51
जंजैहली चिट्टा प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरकारी कर्मचारी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     07-03-2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जंजैहली में 38 ग्राम चिट्टे पकड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी ढीम निवासी लवली बीडीओ कार्यालय में अनुबंध पर कार्यरत है। 

पुलिस इस मामले में फारवर्ड लिंक खंगाल रही थी, जिसमें चार आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन सभी की भूमिका खंगाल रही है।

बता दें, 15 फरवरी को जंजैहली के भलवाड़ में चिट्टा बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो डाले थे जो जमकर वायरल भी हुए थे। 

जंजैहली के भलवाड़ में बरामद चिट्टे की आपूर्ति का असल सरगना रूबल निकला है। जबकि उसके एक साथी संदीप को भी गिरफ्तार किया था। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow