यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 20-07-2026
नाहन शहर के लिए मुख्य रूप से पेयजल सप्लाई करने वाली गिरी उठाऊ पेयजल योजना जल्द बहाल हो जाएगी योजना के मरम्मत कार्य के चलते योजना से पेयजल सप्लाई बाधित है। नाहन के कांग्रेस से विधायक अजय सोलंकी ने पेयजल योजना के कार्य का जायजा लिया।
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि विभाग जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सामान्य करने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक गिरी योजना पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक शहर के लोगों को नेहरस्वार और खेरी पेयजल योजनाओं के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
विधायक ने यह भी कहा कि मरम्मत कार्य की गति मौसम पर भी निर्भर करेगी। यदि बारिश बाधा नहीं बनी तो गिरी पेयजल योजना को जल्द ही फिर से चालू कर दिया जाएगा और शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।