करियर एकेडमी की छात्रा ऐशना सैनी ने वाणिज्य संकाय में प्रदेशभर में पाया 9वां स्थान, स्कूल व अभिभावक का नाम किया रोशन  

करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रदेश स्तर पर सफलता का परचम लहराया

May 17, 2025 - 21:19
May 17, 2025 - 21:25
 0  20
करियर एकेडमी की छात्रा ऐशना सैनी ने वाणिज्य संकाय में प्रदेशभर में पाया 9वां स्थान, स्कूल व अभिभावक का नाम किया रोशन  

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     17-05-2025

करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रदेश स्तर पर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की वाणिज्य संकाय की छात्रा ऐशना सैनी ने पूरे प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

ऐशना ने बताया कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की इच्छुक है। विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र अनुराग ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न संकायों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। वाणिज्य संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रमाण मिलता है।

कला संकाय में सौम्या तोमर ने 92%, प्रियंका थापा ने 91% और समृद्धि बंसल ने 90% अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अक्षज गर्ग और यशवर्धन सोलंकी ने 93%, प्रणव तोमर, काजल शर्मा और अभ्युदय बंसल ने 92% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐशना और अनुराग ने यह सिद्ध किया है कि अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच से कोई भी छात्र असाधारण ऊँचाइयों को छू सकता है। विद्यालय के चेयरमैन एसएस राठी ने इसे पूरे विद्यालय परिवार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सफलता हमारी टीम भावना और शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम है।    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow