सिरमौर जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, शिवानी को अध्यक्ष बलदेव भंडारी को उपाध्यक्ष की कमान

जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। भाजपा समर्थित शिवानी को जिला परिषद अध्यक्ष और बलदेव भंडारी को उपाध्यक्ष चुना गया है। भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का जनादेश बताया है

Jun 23, 2026 - 16:39
 0  10
सिरमौर जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, शिवानी को अध्यक्ष बलदेव भंडारी को उपाध्यक्ष की कमान

यंगवार्ता न्यूज नाहन 23 जून, 2026 : 

जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। भाजपा समर्थित शिवानी को जिला परिषद अध्यक्ष और बलदेव भंडारी को उपाध्यक्ष चुना गया है। भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का जनादेश बताया है। जिला परिषद भवन में आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई चुनाव प्रक्रिया में सिर्फ भाजपा समर्थित सभी 13 जिला परिषद सदस्यों  ने हिस्सा।

मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है  । उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के गृह क्षेत्रों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और वरिष्ठ मंत्री हर्षवर्धन चौहान शामिल है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के इतिहास में पहली बार जिला परिषद की 17 सीटों में से 13 सीटों पर एकतरफा भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार जीते है।


वहीं सांसद सुरेश कश्यप ने भी जिला परिषद चुनाव परिणामों को भाजपा के लिए बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रही है।

वहीं जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवानी ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए नामित करने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं और जिला परिषद के भाजपा समर्थित सदस्यों का आभार जाताया साथ ही कहा कि वह इस पद पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow