चुनावी प्रक्रिया का ही हिस्सा नहीं , हमेशा सक्रिय रहकर कार्य करने वाला जमीनी स्तर का कार्यकर्ता है बूथ अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी की नाहन विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय, नाहन में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका में कार्य कर रहे हैं

Oct 9, 2025 - 19:33
Oct 9, 2025 - 20:03
 0  8
चुनावी प्रक्रिया का ही हिस्सा नहीं , हमेशा सक्रिय रहकर कार्य करने वाला जमीनी स्तर का कार्यकर्ता है बूथ अध्यक्ष
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-10-2025
भारतीय जनता पार्टी की नाहन विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय, नाहन में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका में कार्य कर रहे हैं। चाहे प्रदेश में हाल ही में आई आपदा हो या फिर अन्य कोई भी सेवा कार्य , भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी पंक्ति में खड़े होकर समाज और राष्ट्र सेवा में कार्यरत है। डा. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार बौखलाहट में है और लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर डराने धमकाने का कार्य कर रही है।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार जितना भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करेगी, भाजपा कार्यकर्ता उतनी मजबूती के साथ खड़े होंगे। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं ऐसा लगता है क़ि प्रदेश में कानून और व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि जनहित में आवाज उठाने वालों पर बिना किसी कारण के एफआईआर दर्ज हो रहे है, फिर वह चाहे आपदा में अपनी आवाज़ उठाने वाले आपदा प्रभावित परिवार हों , या फिर स्कूल की मासूम छात्रायें। सब पर बिना वजह मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार के जाने का समय आ गया है , क्योंकि इतिहास गवाह है, कांग्रेस सरकारें जब-जब तानाशाही पर उतरती हैं तो जनता उन्हें उखाड़ फैंकती है। डॉ. बिंदल ने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। 
भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षों के संघर्ष के उपरांत भाजपा संगठन यहाँ तक पहुंचा है। भाजपा की खूबी है कि इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक जनों तक संगठन का हिस्सा हैं। उन्होंने बूथों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है जो केवल चुनावी प्रक्रिया का ही हिस्सा नहीं है बल्कि वह 365 दिन सक्रिय रहकर कार्य करने वाला सबसे जमीनी स्तर का कार्यकर्ता है। संगठन महामंत्री ने कहा कि ग्राम केंद्र प्रमुख मण्डल के आँख और कान का काम करता है इसलिए ग्राम केंद्र प्रमुख को अपनी क्षमता के अनुरूप सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बूथ से लेकर ग्राम केन्द्र और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सभी पदाधिकारी लगातार प्रवास बना कर जनता के बीच जायें और संगठन की गतिविधियों से जनता को अवगत करवायें। 
संगठन महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए परिश्रम और पराक्रम की आवश्यकता है, इसलिए सभी कार्यकर्ता राष्ट्र को मजबूत करने के इस लक्ष्य को पूरा करने में जी-जान से जुट जायें। जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर , जिला महामंत्री तपेन्द्र शर्मा एवं रणबीर ठाकुर , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग , भाजपा मण्डल अध्यक्ष , संजय पुंडीर , सुशील शर्मा और मलकीत चौधरी , भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला व विभिन्न मण्डलों के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow