हिमाचल में गुरु शिष्य परंपरा कलंकित , राजगढ़ स्कूल की 24 छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए छेड़खानी के आरोप 

देवभूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने गुरु शिष्य परंपरा को ही तिलांजलि दे दी। मामला जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के राजगढ़ का है , जहां पीएम श्री विद्यालय राजगढ़ में तैनात एक शिक्षक पर स्कूल के करीब दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। बताते हैं कि स्कूल में तैनात शिक्षक द्वारा आठवीं से लेकर दसवीं कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़खानी की जाती थी

Jun 21, 2025 - 19:57
Jun 21, 2025 - 20:20
 0  183
हिमाचल में गुरु शिष्य परंपरा कलंकित , राजगढ़ स्कूल की 24 छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए छेड़खानी के आरोप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  21-06-2025
देवभूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने गुरु शिष्य परंपरा को ही तिलांजलि दे दी। मामला जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के राजगढ़ का है , जहां पीएम श्री विद्यालय राजगढ़ में तैनात एक शिक्षक पर स्कूल के करीब दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। बताते हैं कि स्कूल में तैनात शिक्षक द्वारा आठवीं से लेकर दसवीं कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़खानी की जाती थी , जिसकी शिकायत स्कूल की 24 छात्राओं ने बाकायदा स्कूल के प्रधानाचार्य से भी की थी। छात्राओं ने स्कूल के प्रधानाचार्य को दी लिखित शिकायत में पीड़ित छात्राओं ने कहा कि शिक्षक द्वारा उन्हें गलत तरीके से छुआ जाता था। 
साथ ही आपत्तिजनक व्यवहार भी किया जाता था। यही नहीं छात्राओं ने शिक्षक पर गलत जगह पर छूने के भी आरोप लगाए हैं। विद्यालय की 24 छात्राओं ने लिखित शिकायत शुक्रवार को यह शिकायत प्रधानाचार्य को दी थी। साथ ही मांग की कि उक्त शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए जिसके चलते स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल में बनाई गई यौन उत्पीड़न समिति की बैठक बुलाई। बैठक में प्रधानाचार्य ने छात्राओं द्वारा दी गई लिखित और मौखिक शिकायत पर चर्चा की तथा विद्यालय में तैनात अध्यापक राकेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए है। छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना करने पर कार्रवाई की मांग की। 
शनिवार को छात्राओं के अभिभावकों ने स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा मामला पुलिस में देने पर अड़े , जिसके चलते प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठक की। अभिभावकों का कहना है कि प्रधानाचार्य द्वारा समय पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई , जिसके चलते अभिभावक अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। मौके की नजाकत को देखते हुए एसडीएम राजगढ़ ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि वह मामले की निष्पक्ष जांच करवाएंगे और कहा कि दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  
मौके की स्थिति को देखते हुए अध्यापक स्कूल से फरार हो गया है। छात्राओं के अभिभावकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपी शिक्षक को बर्खास्त किया जाए तथा उक्त शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि राजगढ़ ब्लॉक के पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राऔ के साथ छेड़खानी व दुर्व्यवहार के आरोपों से घिरे गणित विषय के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजगढ़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow