एनएसयूआई द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता समारोह नाहन चंबा ग्राउंड इनडोर में संपन्न

Jun 30, 2025 - 10:35
 0  36
एनएसयूआई द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता समारोह नाहन चंबा ग्राउंड इनडोर में संपन्न
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    30-06-2025

एनएसयूआई नाहन द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का बीते शाम को समापन समारोह नाहन चंबा ग्राउंड इनडोर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एनएसयूआई की टीम ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में विजेता टीम अर्जुन स्टेडियम  हरियाणा को ₹21000 की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम शिलाई को ₹11000 की राशि प्रदान की गई। यह आयोजन न केवल खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करता है।

इस सफल आयोजन के लिए एनएसयूआई नाहन की टीम बधाई की पात्र है। आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जो युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow