ऊना में सरकारी स्कूल की अध्यापिका का व्हाट्सएप हैक कर उनके विद्यार्थियों से ठगे करीब 40 हजार रुपये 

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका का व्हाट्सएप हैक कर उनके विद्यार्थियों से करीब 40 हजार रुपये ठग लिए गए। अध्यापिका के व्हाट्सएप नंबर से कई बच्चों को मैसेज गया कि बेटा मुझे कुछ पैसों की जरूरत

Jun 22, 2025 - 12:35
Jun 22, 2025 - 12:37
 0  83
ऊना में सरकारी स्कूल की अध्यापिका का व्हाट्सएप हैक कर उनके विद्यार्थियों से ठगे करीब 40 हजार रुपये 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     22-06-2025

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका का व्हाट्सएप हैक कर उनके विद्यार्थियों से करीब 40 हजार रुपये ठग लिए गए। अध्यापिका के व्हाट्सएप नंबर से कई बच्चों को मैसेज गया कि बेटा मुझे कुछ पैसों की जरूरत है। इसके बाद कुछ बच्चों ने पैसे भेज दिए।  कुछ ने समझदारी दिखाते हुए पहले अध्यापिका से बात की तो ठगी का पता चला।

पांच बच्चे ठगी का शिकार हुए हैं। अध्यापिका ने अपना बैंक खाता फ्रीज करवाया और अपने स्तर पर कई बच्चों को फोन भी किए। शनिवार सुबह साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करवाई। अध्यापिका ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उन्हें एक वरिष्ठ समाज सेविका व लेखक का व्हाट्सएप पर संदेश आया कि एक लिंक भेजा है। उसके क्लिक कर कार्यशाला में हिस्सा लेना है।

संदेश भेजने वाली वरिष्ठ साथी का भी व्हाट्सएप हैक था, जिसकी उन्हें भनक नहीं लगी। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उन्हें व्हाट्सएप पर कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। उन्होंने तुरंत व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल कर दिया और फोन भी बंद कर दिया। 

उन्होंने दोबारा फोन ऑन किया तो कुछ बच्चों व रिश्तेदारों के फोन आने लगे कि आपको क्या पैसों की आवश्यकता है। जिन बच्चों के पैसे ट्रांसफर किए, उन्होंने कई बार ट्रांजेक्शन की। इसमें 40,320 रुपये भेजे गए। इसमें 12,500, 16,500, 8,500, 2,000 और 820 रुपये की राशि शामिल है।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow