पटवारी-कानूनगो को मिला पंचायत प्रतिनिधियों और सेवानिवृत कर्मियों का साथ 

संयुक्त पटवारी-कानूनगो की मांगों की हड़ताल को अब पंचायत प्रतिनिधियों और रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो का समर्थन भी मिल गया है। जिला सिरमौर संयुक्त पटवारी-कानूनगो महासंघ की जिला मुख्यालय नाहन में जारी काम छोड़ो हड़ताल के दूसरे दिन पंचायत के प्रतिनिधि और रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो संघ ने भी सरकार के निर्णय को किसी तरह से जनहित में नहीं बताया है। वहीं, पटवारी-कानूनगो को राज्य कैडर में शामिल करने के निर्णय का विरोध दर्ज करवाया है

Mar 2, 2025 - 19:45
 0  20
पटवारी-कानूनगो को मिला पंचायत प्रतिनिधियों और सेवानिवृत कर्मियों का साथ 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-03-2025

संयुक्त पटवारी-कानूनगो की मांगों की हड़ताल को अब पंचायत प्रतिनिधियों और रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो का समर्थन भी मिल गया है। जिला सिरमौर संयुक्त पटवारी-कानूनगो महासंघ की जिला मुख्यालय नाहन में जारी काम छोड़ो हड़ताल के दूसरे दिन पंचायत के प्रतिनिधि और रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो संघ ने भी सरकार के निर्णय को किसी तरह से जनहित में नहीं बताया है। वहीं, पटवारी-कानूनगो को राज्य कैडर में शामिल करने के निर्णय का विरोध दर्ज करवाया है। 
जिला अध्यक्ष संयुक्त पटवारी-कानूनगो संघ जिला सिरमौर रजनीश शर्मा ने कहा कि महासंघ सरकार के राज्य कैडर में शामिल करने के निर्णय को किसी भी सूरत में नहीं मानेगा। वहीं, महासंघ ने इस दौरान वेतन विसंगतियों को दूर करने की पुरजोर मांग रखते हुए कहा कि ऐसे पटवारी और कानूनगो, जिन्होंने तीन जनवरी की बजाय चार जनवरी को जॉइनिंग ली उनके वेतन में सीधे प्रतिमाह 15 से 20 हजार का अंतर आया है, जिसे दूर किया जाए। महासंघ जिला अध्यक्ष ने कहा कि पटवारियों के वेतन को एक समान किया जाए। वहीं, नायब तहसीलदार के कोटे को 60 फीसदी से बढ़ाकर 80 फीसदी करने, पटवार कार्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की पुरजोर मांग रखी है।
 महासंघ ने छठे वेतन आयोग से आई वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई है। संयुक्त पटवारी-कानूनगो महासंघ जिला सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर मांगों को लेकर हड़ताल करते हुए बैठा है। महासंघ ने मांगों के पूरा न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके चलते तहसील स्तर पर अब लोगों के राजस्व संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, मगर इस बीच महासंघ ने आपदा व राहत कार्यों को जारी रखने का भी आश्वासन दिया है।                                 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow