सिरमौर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी गति, विभाग को मिली अतिरिक्त हैंड हेल्ड एक्सरे मशीनें

सिरमौर जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को अब नई रफ्तार मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें मिल गई हैं, जिनकी मदद से अब दूर-दराज़ के क्षेत्रों में भी लोगों के घर-घर जाकर एक्स-रे किए जा सकेंगे। यही नहीं, ये मशीनें आयुष्मान शिविरों में भी मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी।नाहन में आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित हुई जिसमे विशेष रूप से टीबी मुक्त अभियान को लेकर चर्चा की गई

Jul 30, 2026 - 17:24
Jul 30, 2026 - 17:33
 0  6
सिरमौर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी गति, विभाग को मिली अतिरिक्त हैंड हेल्ड एक्सरे मशीनें

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 30 जुलाई, 2026 : 

 सिरमौर जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को अब नई रफ्तार मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें मिल गई हैं, जिनकी मदद से अब दूर-दराज़ के क्षेत्रों में भी लोगों के घर-घर जाकर एक्स-रे किए जा सकेंगे। यही नहीं, ये मशीनें आयुष्मान शिविरों में भी मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी।नाहन में आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित हुई जिसमे विशेष रूप से टीबी मुक्त अभियान को लेकर चर्चा की गई

 टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त 4 हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन पोर्टेबल मशीनों की सहायता से स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं, जिससे टीबी के मरीजों की समय रहते पहचान संभव हो रही है। 

 BMO धगेडा डॉ. मोनिशा अग्रवाल ने बताया कि इन मशीनों का उपयोग केवल टीबी जांच तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आयुष्मान आरोग्य शिविरों में भी मरीजों के एक्स-रे किए जा सकेंगे। विशेष रूप से दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब एक्स-रे सुविधा के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक लगभग 12 हजार लोगों के एक्स-रे किए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2026 में टीबी के 260 मामले सामने आए हैं। विभाग का लक्ष्य समय पर जांच और उपचार के माध्यम से जिले को टीबी मुक्त बनाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow