प्राइवेट गाड़ियों में अवैध टैक्सी संचालन पर कार्रवाई की मांग, टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर सोसायटी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर जिले में प्राइवेट वाहनों का टैक्सी के रूप में हो रहे कथित अवैध संचालन रोकने की मांग उठाई है। सोसायटी का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से टैक्सी स्टैंडों की जांच के नाम पर टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि सरकारी विभागों में निजी वाहनों का टैक्सी की तरह इस्तेमाल लगातार जारी है।

Jul 27, 2026 - 20:57
 0  5
प्राइवेट गाड़ियों में अवैध टैक्सी संचालन पर कार्रवाई की मांग, टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर सोसायटी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 27 जुलाई, 2026 : 

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर जिले में प्राइवेट वाहनों का टैक्सी के रूप में हो रहे कथित अवैध संचालन रोकने की मांग उठाई है। सोसायटी का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से टैक्सी स्टैंडों की जांच के नाम पर टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि सरकारी विभागों में निजी वाहनों का टैक्सी की तरह इस्तेमाल लगातार जारी है।
सोसायटी ने ज्ञापन में कहा है कि इससे टैक्सी संचालकों की आजीविका प्रभावित हो रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कई सरकारी विभागों में निजी गाड़ियों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, लेकिन उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।

सोसायटी ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी विभागों में टैक्सी के रूप में चल रही निजी गाड़ियों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं ताकि टैक्सी संचालकों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जा सके।

सोसायटी ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कदम उठाएगा, जिससे वैध टैक्सी संचालकों के हितों की रक्षा हो सके।प्रतिनिधि मंडल डीसी मैडम नाहन से मिला जिसमें  टैक्सी सोसाइटी के अध्यक्ष आकर्षण शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल सैनी, कैशियर कमलेश ,मुख्य सलाहकार राजेश कुमार, तथा अन्य सदस्य जुझार सिंह,ललित भारद्वाज,विक्रम,प्रकाश कश्यप,सुभाष मजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow