नाहन के खजुरना पुल के पास ट्रक पलटा, 4 लोग घायल
नाहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालोवाला चौक के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी पर पलट गया, जिससे बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नाहन, 15 मई 2026:

पुलिस थाना नाहन में दर्ज शिकायत के अनुसार, अमृत बहादुर निवासी गांव ओलीवाला गड्डा, तहसील नाहन, जिला सिरमौर अपनी बोलेरो गाड़ी नंबर HP71-8451 में अपनी बुआ बिमला देवी और भतीजे कार्तिक के साथ शम्भुवाला कोटड़ी की ओर जा रहे थे। जब वे मालोवाला चौक के पास पहुंचे, तभी नाहन की ओर से आ रहा ट्रक नंबर HP72B-1270 तेज रफ्तारी में अनियंत्रित होकर उनकी खड़ी बोलेरो पर पलट गया।
ट्रक को मोहम्मद जगुप पुत्र स्वर्गीय हसनदीन निवासी वीपीओ गुरेह, तहसील जगराओं, जिला लुधियाना (पंजाब) चला रहा था। हादसे में बोलेरो सवार अमृत बहादुर, बिमला देवी, कार्तिक के अलावा ट्रक चालक मोहम्मद जगुप और उसके साथ बैठे सिकंदर सिंह को चोटें आई हैं।
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?