पांवटा साहिब में 11.01 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार

जिला सिरमौर की डिटेक्शन सैल पांवटा साहिब ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11.01 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

May 15, 2026 - 20:29
 0  2
पांवटा साहिब में 11.01 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब 15 मई, 2026 : 

जिला सिरमौर की डिटेक्शन सैल पांवटा साहिब ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11.01 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 को डिटेक्शन सैल पांवटा साहिब की टीम गश्त एवं मादक पदार्थों से संबंधित गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि इन्दरपाल पुत्र मंगत राम निवासी वार्ड नंबर-10, देवीनगर पांवटा साहिब अपने घर में स्मैक/हेरोइन बेचने का धंधा करता है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.01 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी का अदालत से पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक सप्लाई करने की तैयारी में था, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर संबंधित गिरोह पर कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow