डाइट नाहन की नेतृत्व एवं प्रबंधन कार्यशाला के तीसरे दिन विद्यालयों में प्रभावी नेतृत्व और नवाचार पर मंथन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के तत्वावधान में आयोजित विद्यालय प्रमुखों की पाँच दिवसीय नेतृत्व एवं प्रबंधन कार्यशाला के तीसरे दिन विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
कार्यशाला के तीसरे दिवस के पहले सत्र में पोंटा साहिब स्थित सीबीएसई विद्यालय के प्रिंसिपल श्री जोगी राम कल्याण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक शैक्षणिक स्थान (एकेडमिक स्पेस) तैयार करने, विद्यालय की कार्यप्रणाली व व्यवस्था में सार्थक बदलाव लाने तथा प्रभावी नेतृत्व के प्रमुख गुणों पर अपने विचार और व्यावहारिक अनुभव साझा किए।
बाद दोपहर के सत्र में पीएम श्री विद्यालय शिलाई के प्रिंसिपल श्री प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को 'डिज़ाइन थिंकिंग' और 'सिस्टम थिंकिंग' की अवधारणाओं तथा विद्यालय प्रबंधन में उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बाँटकर आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान और व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान हेतु समूह चर्चा भी करवाई गई।
What's Your Reaction?


