डुंगाघाट में खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, 9 घायल

सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के तहत आने वाले शिमला-नाहन मार्ग पर डुंगाघाट क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन अचानक गहरी खाई में जा लुढ़का जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Nov 6, 2026 - 13:15
Nov 6, 2026 - 13:44
 0  79
डुंगाघाट में खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, 9 घायल

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 6 नवंबर : 

सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के तहत आने वाले शिमला-नाहन मार्ग पर डुंगाघाट क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन अचानक गहरी खाई में जा लुढ़का जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पच्छाद की एसडीएम प्रियंका चंद्रा तुरंत प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। सभी घायलों को त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया। सराहां में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन रैफर कर दिया गया है।

प्रशासन और पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार सभी लोग सिरमौर जिले के शिलाई और कमरऊ (कांटी-मश्वा) क्षेत्र के निवासी हैं। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय काकू पुत्र रतन सिंह गांव कोटी मशोग  के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में धनलोग निवासी 33 वर्षीय कुलदीप, 34 वर्षीय अनिल और 23 वर्षीय राहुल शामिल हैं। इसके अलावा बड़ैला निवासी 21 वर्षीय किशन (रैफर), वाहन चालक टिकरा निवासी शिशुपाल (रैफर), बारियां निवासी 20 वर्षीय गोलू चौहान, येदना निवासी 20 वर्षीय सार्थक चौहान, पारवा निवासी 19 वर्षीय पिंकू और 20 वर्षीय राहुल भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।

पच्छाद की एसडीएम प्रियंका चंद्रा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन और सराहां अस्पताल में उचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासनिक टीमें घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित होकर खाई में गिरा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />