दुःखद  : सुंदरनगर के निहरी में शिकार पर गए एक युवक की गोली लगने से मौत

सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में शिकार पर गए एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ शिकार खेलने गया था

Feb 21, 2025 - 20:01
 0  51
दुःखद  : सुंदरनगर के निहरी में शिकार पर गए एक युवक की गोली लगने से मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सुंदरनगर     21-02-2025

सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में शिकार पर गए एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ शिकार खेलने गया था, लेकिन गोली लगने से घायल हो गया।गोली युवक की कमर के निचले हिस्से में लगी थी। युवक को गोली कैसे लगी और किसने चलाई, इस बात की पुलिस जांच कर रही है। 

मृतक की पहचान 33 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र ठाकुर दास गांव ओकल डाकघर रोहांडा तहसील निहरी के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। बंदूक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह बंदूक दमेश्वर निवासी गांव ओकल की है, जो कि मृतक का मौसेरा भाई है। दमेश्वर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बंदूक के लाइसेंस की भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रोहांडा के दिनेश कुमार बुधवार रात को अपने मित्रों दमेश्वर, अजय कुमार, खेमराज और गुलशन के साथ शिकार करने के लिए गनसाडी खड्ड की तरफ गया था। बताया जा रहा है कि शिकार के दौरान दिनेश कुमार का पांव फि सला और वह गिर पड़ा। इस दौरान उसके हाथ में मौजूद बंदूक से गोली चल गई और वह बुरी तरह से घायल हो गया।

मृतक गरीब परिवार से और अब उसकी पत्नी और दो बच्चों पर बड़ा संकट आ गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मेहनत मजदूरी करते हुए परिवार का पालन पोषण कर रहा था। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में बीबीएमबी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow