विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पशुपालन विभाग एवं मिल्कफेड के संयुक्त तत्वावधान में आज सराहां (पच्छाद) में विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन, सिरमौर डॉ. राजीव वालिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक निदेशक डॉ. राजीव मेहता एवं डॉ. राकेश भाटी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी सराहां डॉ. नीरज एवं पशु चिकित्सा अधिकारी नेहली धीरा डॉ. रेनू चौहान भी उपस्थित रहे।

Nov 26, 2026 - 17:35
 0  3
विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

यंगवार्ता न्यूज - पच्छाद 26 नवंबर : 

पशुपालन विभाग एवं मिल्कफेड के संयुक्त तत्वावधान में आज सराहां (पच्छाद) में विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन, सिरमौर डॉ. राजीव वालिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक निदेशक डॉ. राजीव मेहता एवं डॉ. राकेश भाटी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी सराहां डॉ. नीरज एवं पशु चिकित्सा अधिकारी नेहली धीरा डॉ. रेनू चौहान भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मिल्क चिलिंग प्लांट पच्छाद के प्रभारी डॉ. विपुल कश्यप तथा सहकारी सभाएं पच्छाद के खंड निरीक्षक श्री रोहित भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. विपुल कश्यप ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पशुपालकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने उपस्थित पशुपालकों एवं दुग्ध सहकारी सभाओं (DCS) के सदस्यों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक पशु आहार प्रबंधन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वच्छ दुग्ध उत्पादन की विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों एवं स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को अपनाकर न केवल दूध की गुणवत्ता एवं उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है, बल्कि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति एवं आय में भी सुधार लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रेनू चौहान ने विश्व दुग्ध दिवस के महत्व, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा दुग्ध सहकारी सभाओं की भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से उपस्थित पशुपालकों को दवाइयों एवं स्टेशनरी किट का वितरण भी किया गया, ताकि उन्हें पशुपालन संबंधी आवश्यक सुविधाएं एवं प्रोत्साहन मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सहकारी समिति के सचिव श्री श्याम गौतम ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित पशुपालकों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों के प्रति जागरूक करना, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />