प्रशासन , नमामि गंगे प्रोजेक्ट टीम और गुरुद्वारा प्रबन्धन समिति की संयुक्त बैठक में ऐतिहासिक धरोहर पर चर्चा
गुरु की नगरी पांवटा साहिब से होकर बहने वाली यमुना नदी के सौंदर्यकारण एवं नवीनीकरण के लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कार्य किया जा रहा है। यहां यमुना नदी से लोगों की भारी धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं। ऐसे में सौन्दर्यकरण के दौरान धार्मिक और प्राचीन धरोहर को संभालने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई हैं। जिसको देखते हुए आज नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कार्य में लगी टीम एवं प्रशासनिक अधिकारियों समेत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 24-12-2025
What's Your Reaction?

