देश को बांटने की राजनीति कर रही भाजपा, केंद्रीय बजट में हिमाचल को दी जाए तवज्जो 

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा को घेरा, बोले भाजपा कर रही है देश को बांटने की राजनीति, केंद्रीय बजट में हिमाचल को दी जाए तवज्जो।केंद्रीय बजट में हिमाचल को तबज्जों मिलनी चाहिए

Jan 27, 2025 - 19:39
 0  405
देश को बांटने की राजनीति कर रही भाजपा, केंद्रीय बजट में हिमाचल को दी जाए तवज्जो 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-01-2025

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा को घेरा, बोले भाजपा कर रही है देश को बांटने की राजनीति, केंद्रीय बजट में हिमाचल को दी जाए तवज्जो।केंद्रीय बजट में हिमाचल को तबज्जों मिलनी चाहिए क्योंकि पहाड़ी इलाकों में विकास कार्यों में ज्यादा खर्च आता है। उस हिसाब से हिमाचल को ग्रांट मिलनी चाहिए। 

विकासशील देशों की तर्ज़ पर हिमाचल प्रदेश को ग्रीन बोनस दिया जाए। ये बात नगर नियोजन और तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी ने शिमला सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। 

राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्रीय बजट आने वाला है ऐसे में हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश को अतिरिक्त ग्रांट मिलनी चाहिए लेकिन बजट में हमेशा ही हिमाचल की अनदेखी हो रही है जो ठीक नहीं है।

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में लागू किए गए यूनिफॉर्म सिविल कोड के सवाल पर राजेश धर्माणी ने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है जहां इस तरह के कानून सही नहीं है। भाजपा देश को धर्म के नाम पर बांटना चाहती है और राजनीतिक लाभ लेना चाह रही है जो देशहित में नहीं है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow