नगर निगम मंडी चुनाव : नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल

नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी (वार्ड नंबर 1 से 13 ) एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से आज पांच नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें अलकनंदा हांडा, राजीव वैद्य, प्रवीण कुमार, विवेक और गौरव ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से सरिता हांडा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से नीलम शर्मा ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए।

May 2, 2026 - 18:48
 0  5
नगर निगम मंडी चुनाव : नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  02-05-2026
नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी (वार्ड नंबर 1 से 13 ) एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से आज पांच नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें अलकनंदा हांडा, राजीव वैद्य, प्रवीण कुमार, विवेक और गौरव ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से सरिता हांडा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से नीलम शर्मा ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 4 नेला (महिला) से संतोष ने अपना नामांकन दाखिल किया जबकि नर्वदा देवी ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 5 मंगवाई (महिला) से रजनी चंद्रा तथा कृष्णा ठाकुर ने नामांकन प्रस्तुत किया। 
वार्ड नंबर 6 सनयारड़ (अनुसूचित जाति) से वीरेंद्र सिंह आर्य तथा विनोद कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ (अनारक्षित) से आकाश शर्मा, अभिनव, यादविंदर, रूपेश कुमार, जैनेंद्र कुमार तथा सुदेश ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) से नीम दासी ने नामांकन दाखिला किया। वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 (अनारक्षित) से विनय शर्मा ने जबकि, सुमन ने दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 10 सुहड़ा (अनुसूचित जाति महिला) से सुषमा कुमारी तथा नेहा ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 11 समखेतर (अनारक्षित) से निखिल वालिया, गौरव शर्मा, वरुण तथा दिव्या हांडा ने नामांकन दाखिल किया तथा वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से चंद्रशेखर, योगेश, तेजिंदर सिंह ने अपने नामांकन दाखिल किया, जबकि दिनेश कुमार ने दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा (महिला) से गीतांजलि ने अपना नामांकन दाखिल किया व रजनी शर्मा ने दो सेट नामांकन के दाखिल किए। 
सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी (वार्ड नंबर 14 व 15) एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड नंबर 14 बैहना (अनुसूचित जाति) से धन देव और कृष्ण भानु ने नामांकन दाखिल किए, जबकि वार्ड नंबर 15 दौंहदी (अनुसूचित जाति महिला) से अंजया कुमारी तथा मीना देवी ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। नगर निगम मंडी में 15 वार्डों के चुनाव के लिए आज 43 नामांकन दाखिल किए गए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ था , जबकि दूसरे दिन 15 नामांकन दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को प्रातः 10 बजे से शुरू की जाएगी। 6 मई को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow