यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 27-02-2026
जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज डॉ वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की 54वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई । खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी द्वारा किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
मीडिया से बात करते हुई पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को बधाई दी साथ ही कहा की छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस दौरान एसपी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है और कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर देश की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विभव शुक्ला ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान थीम के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्रों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गए नशा मुक्ति अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा अनुशासन की भावना के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि समय-समय पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।