उपायुक्त ने जिला वासियों से नशा मुक्त भारत की ई-शपथ लेने का किया आग्रह

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला के आमजन तथा सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों से नशा न करने की ई-शपथ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग ही नशा मुक्त भारत व नशा मुक्त सिरमौर की परिकल्पना को साकार करने में मददगार साबित होगा।

May 19, 2026 - 15:54
 0  1
उपायुक्त ने जिला वासियों से नशा मुक्त भारत की ई-शपथ लेने का किया आग्रह
नाहन, 19 मई : 
 उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला के आमजन तथा सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों से नशा न करने की ई-शपथ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग ही नशा मुक्त भारत व नशा मुक्त सिरमौर की परिकल्पना को साकार करने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि वह नशे से दूर रहने तथा इसकी रोकथाम का संकल्प लेकर ई-शपथ लें। शपथ तथा अन्य गतिविधियों की फोटो   https://nmba.dosje.gov.in/pledge?type=e-pledge , एनएमबीए ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड से  अपलोड करें ताकि स्वस्थ व नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके। इसके अतिरिक्त ई-शपथ का प्राप्त डेटा जिला वार भागीदारी और एनएमबीए के तहत शुरू की गई जागरूकता पहलों के प्रभाव की निगरानी में भी सहायक होगा।

उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाए, जिसमें  स्कूलों, कॉलेजों में प्रतियोगिताएं, सेमिनार, वेबिनार, ड्रांईग कंपीटिशन, कार्यशालाएं, रैलियां व नुक्कड़ नाटक तथा मैराथन, वॉकथॉन आदि का आयोजन कर लोगों को विशेष कर युवाओं को नशे के दुश्प्रभाव व रोकथाम की जानकारी प्रदान की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow