नालागढ़ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, जमीन विवाद के चलते असलम पर किया था जानलेवा हमला

 नालागढ़ में रामशहर रोड स्थित लकड़ डिपो के पास 58 वर्षीय मोहम्मद असलम उर्फ बल्लू पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने FIR दर्ज होने के महज पांच घंटे के भीतर आरोपी साहिल पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी नालागढ़ को हिरासत में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है। वहीं, इस गोलीकांड को लेकर पुलिस की प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है।

Nov 11, 2026 - 15:14
 0  6
नालागढ़ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, जमीन विवाद के चलते असलम पर किया था जानलेवा हमला
यंगवार्ता न्यूज - नालागढ़ 11 नवंबर : 
 
 नालागढ़ में रामशहर रोड स्थित लकड़ डिपो के पास 58 वर्षीय मोहम्मद असलम उर्फ बल्लू पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने FIR दर्ज होने के महज पांच घंटे के भीतर आरोपी साहिल पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी नालागढ़ को हिरासत में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है। वहीं, इस गोलीकांड को लेकर पुलिस की प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के आरोपी साहिल को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। डीएसपी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है। इसी विवाद के चलते आरोपी साहिल ने मोहम्मद असलम उर्फ बल्लू पर जानलेवा हमला किया था। फायरिंग की इस घटना में असलम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि इस मामले में शिकायतकर्ता जोगिंद्र सिंह पुत्र संतोख सिंह, निवासी गांव पन्नर, तहसील नालागढ़ की शिकायत पर 10 नवंबर 2026 को पुलिस थाना नालागढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया।

अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके और जमीन विवाद से जुड़े पूरे घटनाक्रम की परतें खोली जा सकें।फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन घायल असलम की स्थिति और घटना के पीछे के अन्य कारणों को लेकर भी आगे की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />