गिरिपार में आज भी जिंदा है पुरखों की विरासत, मिट्टी के भाट में भूनकर और घराट में पिसवाकर तैयार होते हैं मक्की के सत्तू

आज के आधुनिक दौर में जहां पैकेटबंद खाद्य पदार्थों ने रसोई में जगह बना ली है, वहीं जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के गांवों में पुरखों की विरासत आज भी उसी शिद्दत से संभाली जा रही है। हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार के पहले विधानसभा श्री रेणुका सहित  गिरी पार के अनेक गांवों में किसान आज भी मिट्टी के भाट में मक्की भूनकर और पानी से चलने वाले पारंपरिक घराट में पीसकर सत्तू तैयार कर रहे हैं।

Nov 11, 2026 - 15:04
 0  4

यंगवार्ता न्यूज - सिरमौर 11 नवंबर :  


आज के आधुनिक दौर में जहां पैकेटबंद खाद्य पदार्थों ने रसोई में जगह बना ली है, वहीं जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के गांवों में पुरखों की विरासत आज भी उसी शिद्दत से संभाली जा रही है। हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार के पहले विधानसभा श्री रेणुका सहित  गिरी पार के अनेक गांवों में किसान आज भी मिट्टी के भाट में मक्की भूनकर और पानी से चलने वाले पारंपरिक घराट में पीसकर सत्तू तैयार कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि मक्की की फसल तैयार होते ही किसान सत्तू के लिए अलग मक्की रख लेते हैं। फिर शुरू होता है पारंपरिक सफर। मिट्टी के भाट में मक्की को भूना जाता है,  भूनने के बाद मक्की को घराट में ले जाया जाता है। जहां बहते पानी की शक्ति से चलने वाले पत्थर के पाटों के बीच पिसाई होती है। एक समय में घराट पहाड़ी अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा थे। आज भले ही आधुनिक मशीनें आ गई हों, लेकिन गिरिपार में इनकी पहचान आज भी कायम है।

मक्की के सत्तुओं का सेवन खासतौर पर गर्मियों में लस्सी, दही, चटनी, राब और गुड़ के साथ किया जाता है। स्थानीय लोग इसे पौष्टिक आहार मानते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि एक बार तैयार करने के बाद करीब आठ महीने तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्थानीय किसान बताते हैं कि वे हर साल 10 से 15 घिल्ले मक्की सत्तू के लिए अलग रखते हैं। अधिक भुनी मक्की को पशुओं के दाने के रूप में खिलाया जाता है। उनका कहना है कि यह परंपरा उन्हें बुजुर्गों से विरासत में मिली है। यह सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी और पुरखों से जुड़े रहने का माध्यम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />