यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 21-03-2026
आज शहर की विभिन्न मस्जिदों में समुदाय के लोगों द्वारा अदा की गई। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे यहां जामा मस्जिद के मौलवी अब्दुल रऊफ ने नमाज अदा करवाई। इस दौरान मुल्क की अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना पवित्र महीना माना जाता है इसके बाद आने वाली ईद ईद उल फितर के नाम से मनाई जाती है।
मौलाना अब्दुल रऊफ ने कहा कि इस बार ईद उल फितर की नमाज सामूहिक रूप से पढ़ी गई और मुल्क की अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि बार-बार यह मौका जीवन में आए और आपसी भाईचारा हमेशा बना रहे। ईद के इस पावन मौके पर लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते ईदगाह पर नमाज अदा नहीं हो सकी और सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि सीहोर जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में ऐड हरशाला के साथ मनाई जा रही है उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए हिंदू और सिख समाज के लोग भी ईद की बधाई देने पहुंचे।