नाहन-शिमला हाईवे पर महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
सिरमौर जिले में नाहन से करीब 11 किलोमीटर दूर लादू के समीप सड़क से नीचे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव करीब 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है और उस पर चोटों के निशान भी मिले हैं।
सिरमौर जिले में नाहन से करीब 11 किलोमीटर दूर लादू के समीप सड़क से नीचे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव करीब 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है और उस पर चोटों के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस दुर्घटना के साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
What's Your Reaction?
