नौणी यूनिवर्सिटी मेें छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
सोलन की डॉ यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी में वीरवार दोपहर बाद एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
सोलन, 30 अप्रैल 2026 :
सोलन की डॉ यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी में वीरवार दोपहर बाद एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौणी यूनिवर्सिटी में वीरवार को बीएससी (हॉर्टीकल्चर) फाइनल ईयर छात्र मंजीत जसवाल हॉस्टल से कुछ ही दूरी पर स्थित वाटर स्टोरेज टैंक में गिर गया, जिसे किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद तुरंत प्राथमिक उपचार भी दिया, लेकिन तब तक छात्र दम तोड़ चुका था।
What's Your Reaction?