मोरपेन लैबोरेट्री में भीषण अग्निकांड, घटना में कोई जानी नुकसान नहीं  

औद्योगिक क्षेत्र सोलन के जनपद के परवाणू स्थित मोरपेन लैबोरेट्री में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले निचली मंजिल से शुरू हुई, जिससे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचा ली। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Sep 28, 2024 - 22:34
 0  201
मोरपेन लैबोरेट्री में भीषण अग्निकांड, घटना में कोई जानी नुकसान नहीं  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  28-09-2024

औद्योगिक क्षेत्र सोलन के जनपद के परवाणू स्थित मोरपेन लैबोरेट्री में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले निचली मंजिल से शुरू हुई, जिससे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचा ली। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

फायर ब्रिगेड की परवाणू यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। सभी कर्मचारी अब फैक्ट्री के बाहर सुरक्षित खड़े हैं। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow