युवती ने नहीं मानी बात तो युवकों ने जला दी झुग्गियां , दो बच्चियां झुलसीं , गंभीर हालत में पीजीआई में चल रहा इलाज 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मोरपेन रोड पर मंगलवार देर रात रत्ता नदी किनारे अकावाली गांव में करीब 10 से ज्यादा झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। आरोप है कि कुछ युवकों ने इन झुग्गियों में आग लगाई , इसमें एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग से दो बच्चियों बुरी तरह से झुलस गई

Feb 19, 2025 - 19:59
Feb 19, 2025 - 20:15
 0  90
युवती ने नहीं मानी बात तो युवकों ने जला दी झुग्गियां , दो बच्चियां झुलसीं , गंभीर हालत में पीजीआई में चल रहा इलाज 


यंगवार्ता न्यूज़ - बीबीएन  19-02-2025

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मोरपेन रोड पर मंगलवार देर रात रत्ता नदी किनारे अकावाली गांव में करीब 10 से ज्यादा झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। आरोप है कि कुछ युवकों ने इन झुग्गियों में आग लगाई , इसमें एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग से दो बच्चियों बुरी तरह से झुलस गई। 

जिन्हें पहले इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया,जहां से डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीज़ीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। अभी भी पीजीआई चंडीगढ़ में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने के कारण 10 झुग्गियां जलकर खाक हो चुकी हैं। जिसमें प्रवासी मजदूरों का लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित प्रवासी मजदूरों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रवासी मजदूरों का कहना है कि बिहार के रहने वाले युवक उनके ही झुग्गियों में रहने वाली एक युवती को तंग करते थे। 

 पहले उन्होंने युवती के साथ गाली गलौज की और उसके बाद घर में आकर झुगियों को आग लगाने की धमकी दी थी। जिसके बाद उन्होंने रात के समय में जाकर पहले झुगिगयों में पेट्रोल छिड़का और उसके बाद आग लगा दी। जिसके कारण 10 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी पांच युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। ताकि आगे से वह किसी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत न कर सकें। 

साथ ही प्रवासी मजदूरों ने सरकार और प्रशासन से हुए नुकसान को लेकर उचित मुआवजे की भी गुहार लगाई है। बही बद्दी पुलिस के ए एस पी अशोक वर्मा ने कहा कि मामला मानपुरा थाने  के अधीन आया और मामला दर्ज कर लिया गया है  जिसमें एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताश जारी है और मामला की जांच चल रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />