पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी , चिट्टा तस्करी का मुख्य सरगना विजय उर्फ डेविड गिरफ़्तार

शिमला पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज पांच अलग-अलग मामलों की जांच में एक बड़े अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क का खुलासा किया है। जिला शिमला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि ठियोग, बालूगंज, रामपुर और कुमारसैन में पकड़े गए आरोपियों को चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना विजय उर्फ डेविड है। 

Feb 12, 2026 - 19:40
 0  8
पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी , चिट्टा तस्करी का मुख्य सरगना विजय उर्फ डेविड गिरफ़्तार
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  12-02-2026

शिमला पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज पांच अलग-अलग मामलों की जांच में एक बड़े अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क का खुलासा किया है। जिला शिमला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि ठियोग, बालूगंज, रामपुर और कुमारसैन में पकड़े गए आरोपियों को चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना विजय उर्फ डेविड है। 
यह मुख्य सरगना जीरकपुर से नेटवर्क चला रहा था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 24 घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन चलाकर जीरकपुर से विजय उर्फ डेविड और उसके साथी नितेश शर्मा को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि डेविड हाल के महीनों में शिमला और आसपास के क्षेत्रों में 70 से अधिक लोगों को चिट्टा की सप्लाई कर रहा था। 
अब तक इस नेटवर्क में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 335 ग्राम से अधिक चिट्टा की तस्करी में उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस पूरे नेक्सस को तोड़ने के लिए आगे की जांच कर रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने आम लोगों से भी चिट्टे के खिलाफ चल रही इस लड़ाई को मजबूती देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow