मेरा युवा भारत, नाहन  का पैन इंडिया पंजीकरण अभियान शुरू, सिरमौर के युवाओं से जुड़ने का आह्वान

मेरा युवा भारत,नाहन  जिला कार्यालय, सिरमौर द्वारा 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे पैन इंडिया मेरा युवा भारत पंजीकरण अभियान के अंतर्गत जिले में व्यापक पंजीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं को भारत सरकार के प्रमुख युवा मंच माई भारत पोर्टल से जोड़ना है।

Jul 3, 2026 - 17:36
 0  12
मेरा युवा भारत, नाहन  का पैन इंडिया पंजीकरण अभियान शुरू, सिरमौर के युवाओं से जुड़ने का आह्वान

यंगवार्ता न्यूज नाहन, 3 जुलाई, 2026 : 

मेरा युवा भारत,नाहन  जिला कार्यालय, सिरमौर द्वारा 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे पैन इंडिया मेरा युवा भारत पंजीकरण अभियान के अंतर्गत जिले में व्यापक पंजीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं को भारत सरकार के प्रमुख युवा मंच माई भारत पोर्टल से जोड़ना है।

जिला युवा अधिकारी सुश्री अमृषा शर्मा ने जिले के सभी पात्र युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि माई भारत युवाओं को स्वयंसेवी (Volunteering), कौशल विकास, नेतृत्व विकास, इंटर्नशिप, विभिन्न सरकारी अभियानों में सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ने के अनेक अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने जानकारी दी कि सिरमौर जिले के 16,000 से अधिक युवा पहले ही माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़कर उन्हें उपलब्ध अवसरों का लाभ दिलाना है।

जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पात्र विद्यार्थियों का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

मेरा युवा भारत, नाहन कार्यालय, जिला - सिरमौर ने जिले के सभी 15–29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से 15 अगस्त से पूर्व अपना पंजीकरण कराकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow