माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग का बी.एससी. नर्सिंग 6वें सेमेस्टर का परिणाम घोषित,विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि बी.एससी. नर्सिंग 6वें सेमेस्टर का परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल महाविद्यालय बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर भी गौरव प्राप्त किया

Mar 26, 2026 - 15:38
Mar 26, 2026 - 15:40
 0  75
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग का बी.एससी. नर्सिंग 6वें सेमेस्टर का परिणाम घोषित,विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    26-03-2026

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि बी.एससी. नर्सिंग 6वें सेमेस्टर का परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल महाविद्यालय बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर भी गौरव प्राप्त किया है।

कॉलेज की छात्रा संस्कृति (पुत्री स्व. श्री दिनेश) ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) में चौथा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसी प्रकार अनन्या कुकरेती (पुत्री श्री आशीष कुकरेती) ने विश्वविद्यालय में आठवां स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान: संस्कृति (SGPA 8.9) द्वितीय स्थान: अनन्या कुकरेती (SGPA 8.67) तृतीय स्थान: निहारिका (पुत्री नरेंद्र सिंह) – SGPA 8.43 चतुर्थ स्थान: परविंदर (पुत्री श्री अत्तर सिंह) – SGPA 8.19

इस  उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन, सचिवसचिन जैन एवं प्राचार्या  रिजी घीवरघेस ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow