प्रदेश में दो सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा और अगले महीने की शुरुआत भी भारी बारिश से होगी। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए दो सितंबर तक येलो अलर्ट जारी

Aug 28, 2025 - 16:55
 0  26
प्रदेश में दो सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-08-2025

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा और अगले महीने की शुरुआत भी भारी बारिश से होगी। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए दो सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है, जहां पर कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

बुधवार को राजधानी शिमला में दोपहर तक मौसम खुला रहा, जिसके बाद हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान दिया है उसके अनुसार गुरुवार को ऊना, हमीरपुर, मंडी, शिमला व सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट आया है। 

29 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट रहेगा जहां पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 30 व 31 अगस्त को भी चंबा, कांगड़ा व मंडी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा जहां के लिए भारी बारिश की चेतावनी आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow