प्रदेश  में मौसम ने बदली करवट, जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है।  इससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज

Apr 9, 2025 - 13:42
 0  86
प्रदेश  में मौसम ने बदली करवट, जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    09-04-2025

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है।  इससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, घाटी में वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। राजधानी शिमला में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 अप्रैल को लाहौल-स्पीति जिले में कुछ स्थानों पर, 10 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति जिले और 11 अप्रैल को शिमला, सिरमौर सोलन और कांगड़ा जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसी तरह 9 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर जिले के एक-दो स्थानों, 10 और 11 अप्रैल  को मध्य पर्वतीय और निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। 

11 अप्रैल को चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बाशि की संभावना है। 12 अप्रैल को लाहाैल-स्पीति और चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। 10 अप्रैल को राज्य के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 13 से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है, इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 9 अप्रैल  को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow