सात परीक्षा केन्द्रों में होगी एनडीए एंड एनए (II) और सीडीएस (II), 2026 परीक्षा- प्रियांशु खाती

 अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय मण्डी में 13 सितंबर, 2026 (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए एंड एनए (II) और सीडीएस (II), 2026 परीक्षा सात परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। 

Sep 10, 2026 - 21:00
 0  20
सात परीक्षा केन्द्रों में होगी एनडीए एंड एनए (II) और सीडीएस (II), 2026 परीक्षा- प्रियांशु खाती
यंगवार्ता न्यूज - मंडी, 10 सितंबर : 
 
 अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय मण्डी में 13 सितंबर, 2026 (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए एंड एनए (II) और सीडीएस (II), 2026 परीक्षा सात परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। 
उन्होंने बताया कि सीडीएस (II) 2026 की परीक्षा दो केन्द्रों वल्लभ डिग्री कॉलेज, मंडी उप केंद्र-001 तथा वल्लभ डिग्री कॉलेज, मंडी उप केंद्र-002 में और एनडीए एंड एनए (II) 2026 की परीक्षा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समखेतर, मंडी उप केंद्र-003, राजकीय आई0टी0आई0, मंडी उप केंद्र-004, रा0व0मा0पा0, स्कूल बाज़ार, मंडी, उप केंद्र-005, पीएमश्री रा0व0मा0पा0, भंगरोटू, मंडी, उप केंद्र -006 और पीएमश्री रा0उ0व0मा0पा0, कनैड, उप केंद्र-007 में होने जा रही हैI
उन्होंने बताया कि सीडीएस (II) की परीक्षा तीन सत्रों में होगी, पहली परीक्षा सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक, दूसरी परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक और तीसरी परीक्षा सायं 04:00 बजे से 06:00 बजे तक होगीI इसके अतिरिक्त एनडीए एंड एनए (II) की परीक्षा दो सत्रों में होगी, पहली परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से 04:30 बजे तक होगीI
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कुल 1810 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे हैंI उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुँचना सुनिश्चित करेंI सभी परीक्षार्थी अपने साथ अपना ई-एडमिट कार्ड लायें, बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगाI 
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगेI जिसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी I अतः सभी परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करेंI इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन, एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी कार्ड/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि), एक पारदर्शी (Transparent) पानी की बोतल और साधारण (एनालॉग) कलाई घड़ी लाने की अनुमति होगी, स्मार्ट वॉच अथवा किसी अन्य प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक घड़ी की अनुमति नहीं होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />