पंडोह में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती की रैली , 2959 युवा अभ्यर्थी ले रहे भाग , पहले दिन  326 युवाओं ने हिस्सा लिया

सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली आज से तृतीय इंडिया रिज़र्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रारंभ हुई। इस रैली में कुल्लू , मंडी एवं लाहौल-स्पीति जिलों के सीईई उत्तीर्ण 2,959 कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे। 22 मार्च को 1.6 किमी दौड़ के फ्लैग ऑफ के साथ भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हुई

Mar 22, 2026 - 17:14
Mar 22, 2026 - 17:30
 0  3
पंडोह में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती की रैली , 2959 युवा अभ्यर्थी ले रहे भाग , पहले दिन  326 युवाओं ने हिस्सा लिया
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  22-03-2026
सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली आज से तृतीय इंडिया रिज़र्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रारंभ हुई। इस रैली में कुल्लू , मंडी एवं लाहौल-स्पीति जिलों के सीईई उत्तीर्ण 2,959 कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे। 22 मार्च को 1.6 किमी दौड़ के फ्लैग ऑफ के साथ भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हुई। 
दौड़ के दौरान सभी युवा अभ्यर्थियों में बहुत ही जोश और उत्साह देखने को मिला। रैली के प्रथम दिन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति जिलों के 326 युवाओं ने हिस्सा लिया जिसमें कि 239 अभ्यर्थी दौड़ में उत्तीर्ण हुए। ये अभ्यर्थी अब आगे बाकी के शारीरिक मापदंड, दस्तावेज एवं चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरेंगे। आने वाले दिनों में मंडी जिले के प्रत्याशी भी इस रैली में अपना सामर्थ्य दिखायेंगे। 
कर्नल गौतम निशांत भर्ती निदेशक , एआरओ, मंडी ने इससे पहले 21 मार्च को रैली की सारी तैयारियों का जायजा लिया और भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow