वनों को बचने की एबीवीपी की अनोखी पहल , पेड़ों पर चिपकाए वन संरक्षण के पोस्टर, शिलाई में हुए पेड़ों के कटान पर जताई चिंता

पर्यावरण संरक्षण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अनोखी पहल की है। एबीवीपी ने जिला मुख्यालय नाहन में आज पेड़ों पर पोस्टर चिपका कर वनों के संरक्षण को लेकर संदेश दिया और शिलाई में हुए पेड़ों के कटान के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। मीडिया से बात करते हुए एबीवीपी के इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में बड़े स्तर पर पेड़ों की अवैध कटाई हुई है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है

Mar 22, 2026 - 17:12
Mar 22, 2026 - 17:32
 0  5
वनों को बचने की एबीवीपी की अनोखी पहल , पेड़ों पर चिपकाए वन संरक्षण के पोस्टर, शिलाई में हुए पेड़ों के कटान पर जताई चिंता
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  22-03-2026
पर्यावरण संरक्षण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अनोखी पहल की है। एबीवीपी ने जिला मुख्यालय नाहन में आज पेड़ों पर पोस्टर चिपका कर वनों के संरक्षण को लेकर संदेश दिया और शिलाई में हुए पेड़ों के कटान के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। मीडिया से बात करते हुए एबीवीपी के इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में बड़े स्तर पर पेड़ों की अवैध कटाई हुई है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। 
संगठन ने वन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। एबीवीपी का कहना है कि सरकार केवल छोटे कर्मचारियों को निलंबित कर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि असली दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि शिलाई पेड़ कटान मामले में जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को वनों के प्रति जागरूक करने के मकसद से आज वनों को बचाने के लिए एबीवीपी द्वारा पेड़ों पर वन संरक्षण से संबंधित पोस्टर चिपका कर संदेश दिया गया। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंत्री साहिल ठाकुर ने कहा शिलाई अवैध कटान को लेकर विद्यार्थी परिषद वन संरक्षण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज वन संरक्षण को लेकर नाहन शहर के अंदर वन संरक्षण स्लोगन पेड़ों पर लगाए गए। उन्होंने कहा कि अभी तक डीएफओ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार के संरक्षण में यह पूरा मामला है और छोटे कर्मचारियों को निलंबित किया गया है जिसका विद्यार्थी परिषद विरोध करती है। जब तक इस विषय में उचित कार्रवाई देखने को नहीं मिलती तब तक इस आंदोलन को निरंतर विद्यार्थी परिषद जारी रखेगी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow