नाहन शहर में हो रही अवैध  गतिविधियों और अंत्योदय राशन कार्ड दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 

नाहन शहर में हो रही अवैध गतिविधियों और अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले को लेकर नाहन गौरव विकास संस्था के अध्यक्ष सुधीर रामोल मीडिया से रूबरू हुए

Jun 10, 2025 - 15:35
Jun 10, 2025 - 15:38
 0  58
नाहन शहर में हो रही अवैध  गतिविधियों और अंत्योदय राशन कार्ड दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

नाहन गौरव विकास संस्था के अध्यक्ष सुधीर रमोल ने नगर परिषद पर लगाए आरोप

बोले साधन संपन्न लोगों के बनाए गए हैं अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन कार्ड

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    10-06-2025

नाहन शहर में हो रही अवैध गतिविधियों और अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले को लेकर नाहन गौरव विकास संस्था के अध्यक्ष सुधीर रामोल मीडिया से रूबरू हुए।

मीडिया से बात करते हुए सुधीर रमोल ने कहा कि नाहन में नगर परिषद की मिलीभगत से अवैध गतिविधियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 6 में एक साधन संपन्न व्यक्ति का अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन कार्ड  बनाया गया है। जो हाल ही में उनके द्वारा नगर परिषद से ली गई बीपीएल की सूची के माध्यम से सामने आया है। 

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है और इस व्यक्ति के पास दो गाड़ियां मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाए कि इस व्यक्ति ने नगर परिषद की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया है जिसको लेकर नगर परिषद ने उसे गिराने के नोटिस भी जारी किए हैं मगर अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। 

इस संबंध में उन्होंने जिलाधीश महोदय को भी शिकायत पत्र सोपा है जिसमें इस मामले की  छानबीन कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें नगर परिषद से जुड़े लोगों का हाथ होने की आशंका है। इसलिए इस मामले में तमाम दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow