दिव्यांग बच्चों ने बनाई होली,आस्था स्कूल में होली पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित 

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में संचालित आस्था स्कूल में आज होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए यहां आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Mar 13, 2025 - 15:51
 0  39
दिव्यांग बच्चों ने बनाई होली,आस्था स्कूल में होली पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

समाज की मुख्य धारा से दिव्यांग बच्चों को जोड़ने का प्रयास

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     13-03-2025

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में संचालित आस्था स्कूल में आज होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए यहां आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

जिसमें दिव्यांग बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व मनाया।मीडिया से बात करते हुए आस्था वेलफेयर सोसाइटी के वायसकोऑर्डिनेटर कर्म सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दिव्यांग बच्चों के लिए सभी त्योहार धूमधाम के साथ आयोजित किए जाते हैं। 

आज होली पर आस्था स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मनाया गया है प्रयास यही है की विशेष बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए यहां होली पर्व पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow