8931 दिन जनसेवा को समर्पित कर प्रधानमंत्री ने बनाया इतिहास , सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जननेता बने मोदी : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 8931 दिन सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले जननेता के रूप में नया इतिहास रच दिया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में कार्यकाल देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय रहा है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 22-03-2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 8931 दिन सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले जननेता के रूप में नया इतिहास रच दिया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में कार्यकाल देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने यह साबित किया कि विकास को राजनीति का आधार बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने स्वयं को प्रधानसेवक के रूप में प्रस्तुत कर देश की राजनीति को एक नई दिशा दी।
What's Your Reaction?




