नशा तस्करी संलिप्त कुल्लू एसटीएफ के चारों पुलिसकर्मी बर्खास्त , अब तक पुलिस कर्मी हो चुके है निलंबित 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत चिट्टा-मुक्त हिमाचल के संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में समन्वित , सघन एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। यह अभियान अब एक सशक्त जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें शासन, प्रशासन एवं जनता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो रही है

Mar 22, 2026 - 17:18
Mar 22, 2026 - 17:38
 0  55
नशा तस्करी संलिप्त कुल्लू एसटीएफ के चारों पुलिसकर्मी बर्खास्त , अब तक पुलिस कर्मी हो चुके है निलंबित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  22-03-2026
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत चिट्टा-मुक्त हिमाचल के संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में समन्वित , सघन एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। यह अभियान अब एक सशक्त जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें शासन, प्रशासन एवं जनता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो रही है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बल के भीतर भी चिट्टे/नशीले पदार्थों एवं भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति को सख्ती से लागू करते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं कठोर कार्रवाई की है। 
एसटीएफ , कुल्लू के चार पुलिसकर्मियों को एक गंभीर एनडीपीएस प्रकरण (थाना न्यू शिमला, 562 LSD स्ट्रिप्स) में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है। गहन परीक्षण के उपरांत, भारत के संविधान के अनुच्छेद 311(2)(b) एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत कांस्टेबल नितेश, कांस्टेबल अशोक, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल समीर कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया। राज्य में इससे पहले 17 पुलिसकर्मियों को नशा संबंधित मामलों में बर्खास्त किया जा चुका था, जो वर्तमान कार्रवाई के साथ बढ़कर 21 हो गया है। 
हिमाचल प्रदेश पुलिस यह पुनः दोहराती है कि चिट्टे/नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूर्ण कठोरता के साथ लागू किया जाएगा। दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पुलिस बल की ईमानदारी, विश्वसनीयता एवं जनविश्वास अक्षुण्ण बना रहे। साथ ही आम नागरिकों विशेषकर युवाओं से पुलिस द्वारा एक बार फिर अपील की जाती है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना में साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />