बड़ा हादसा टला : चलती निजी बस के चालक को अचानक चक्कर आने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

हिमाचल की राजधानी शिमला के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब एक चलती निजी बस के चालक को अचानक चक्कर आ गया, जिससे बस का नियंत्रण बिगड़ गया और तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Nov 6, 2024 - 13:55
 0  64
 बड़ा हादसा टला : चलती निजी बस के चालक को अचानक चक्कर आने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-11-2024

हिमाचल की राजधानी शिमला के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब एक चलती निजी बस के चालक को अचानक चक्कर आ गया, जिससे बस का नियंत्रण बिगड़ गया और तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसे में यात्रियों की गंभीर चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चलती बस के चालक के अचानक बेहोश होने से यह दुर्घटना हुई, जिससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

विकास नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बस चालक को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चालक को चक्कर आने की वजह क्या थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow