पांवटा साहिब में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा 24 नवंबर 2026 को रात करीब 8 बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 25 नवंबर :
पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा 24 नवंबर 2026 को रात करीब 8 बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कुंजा मतरालियों निवासी विनित खान पुत्र शहजान ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने चाचा नफीस के साथ निजी काम से बद्रीपुर आया था। रात को दोनों मोटरसाइकिल पर बाबा अजीज सिंह चौक से कुल्हाल होते हुए अपने घर लौट रहे थे।
जब वे पुल के बीच पहुंचे, तो कुल्हाल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने आगे चल रहे ट्रक को चालक की तरफ पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक मौके पर रुक गया, जबकि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसे में शामिल मोटरसाइकिल का नंबर HP17-8760 और ट्रक का नंबर HR69D-2442 है। मोटरसाइकिल चालक की पहचान बबलू और उसके पीछे बैठे युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जबकि ट्रक चालक का नाम सावन बताया गया है।
हादसे में मोटरसाइकिल चालक बबलू की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हादसा बाइक चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रक को पीछे से टक्कर मारने के कारण हुआ।
पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?


