बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से एक लाख रुपए की ठगी 

प्रदेश में धोखाधड़ी के ममेल लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दो युवकों को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर उनसे एक लाख रुपए ठग लिए

Mar 12, 2026 - 10:39
 0  28
बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से एक लाख रुपए की ठगी 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    12-03-2026

प्रदेश में धोखाधड़ी के ममेल लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दो युवकों को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर उनसे एक लाख रुपए ठग लिए। आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आठ मार्च को अनूप कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी गांव दगड़ाहन श्रीनयनादेवी ने थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत में बताया गया कि राकेश कुमार पुत्र धीरजु राम निवासी वार्ड दो नगर पंचायत चौपाल जिला शिमला ने उसके भाई राममूर्ति निवासी गांव दगड़ाहन तथा गौरव निवासी गांव टाली को नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा दिया। 

आरोप है कि राकेश कुमार ने दोनों युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपए कुल एक लाख रुपए गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने इस मामले में थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी राकेश के खिलाफ पहले भी ठगी का मामला दर्ज है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow